दिल्ली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दिल्ली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 5 जनवरी 2012

दिल्ली में २०१२ की पांचवीं सुबह कुछ ऐसी थी --

इस बार नव वर्ष पर कोहरा काफी कम रहा ।
लेकिन आज सुबह जब उठे और बाहर झाँका तो यह नज़ारा नज़र आया ।


सुबह के आठ बजे तक भी सामने वाला ब्लॉक मुश्किल से दिखाई दे रहा था ।



बालकनी में झाँका तो यह कबूतर नज़र आया ।





दरवाज़ा खोल कर सामना हुआ ।




हमें फोटो लेते देख , यह भी पीछे देखने लगा ।




जहाँ नीचे सड़क बिल्कुल दिखाई नहीं दे रही थी ।

धुंध को घर से देखकर तो बड़ा मज़ा आता है । लेकिन ऐसे में यदि बाहर निकलना पड़े तो डर भी लगता है ।
लेकिन काम पर जाना ही होता है । इसलिए निकल पड़ते हैं राम का नाम लेकर ।

सोमवार, 25 अक्टूबर 2010

दिल्ली का इन्द्रप्रस्थ पार्क --एक नज़र .

दिल्ली में यमुना के किनारे , रिंग रोड पर बने इन्द्रप्रस्थ पार्क में बना है , शांति स्तूप --सफ़ेद संगमरमर में ।



पार्क में घुसते ही ये खाने पीने की दुकाने हैं । प्रष्ठ भूमि में शांति स्तूप ।




वहां जाने के लिए इस गेट से होकर जाना पड़ता है ।



एक एंगल से ।



यह चोटी शहर में पहाड़ का अहसास देती हुई ।



यहाँ एक छोटा सा जंगल भी है --एकदम घना ।


रास्ता बना है स्तूप तक जाने के लिए ।



साथ में रेलवे लाइन ।


सचमुच दिल्ली बहुत हरी भरी है ।

बुधवार, 20 जनवरी 2010

देखिये दिल्ली की धुंध और दिल्ली की सर्दी------.

आज सुबह जब हॉस्पिटल जाने के लिए तैयार हुआ और बाहर निकलकर बालकनी से देखा, तो देखकर दांग रह गया। साढ़े आठ बजे भी सामने वाला ब्लॉक नज़र नहीं आ रहा था।


कुछ देर इंतज़ार कर जब सड़क पर पहुंचे , तो ऐसा नज़ारा था।

रास्ते में आने वाले फ्लाई ओवर पर भी धुंध ही धुंध। दायीं ओर मेट्रो लाइन मुश्किल से ही नज़र आ रही थी।

हॉस्पिटल के सामने वाली सड़क भी कुछ ऐसी थी।

हॉस्पिटल तक पहुंचते पहुंचते थोड़ी राहत मिली धुंध से।

अक्सर इस तरह की धुंध दिल्ली में दिसंबर के आखरी सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह में ही देखने को मिलती है। लेकिन इस बार सर्दी पड़ी ही जनवरी में जाकर। चलिए कुछ दिन तो सर्दी और धुंध का भी आनंद लिया जाये। उसके बाद तो गर्मी आनी ही है, जिसके बारे में सोचकर ही पसीने छूटने लगते हैं।




शुक्रवार, 8 जनवरी 2010

दिल्ली का एक सुप्रसिद्ध हरित क्षेत्र----कहाँ है ये?

आइये आपको सैर कराते हैं, दिल्ली के एक सुप्रसिद्ध हरित क्षेत्र की ---इस जगह को पहचानिए। यदि नहीं भी पहचान पायें तो कोई बात नहीं, दो दिन बाद अंतर्मंथन पर इसका विस्तृत विवरण पढ़ सकते हैं।

घना जंगल, शहर के बीचों बीच ।



और भी घना , लेकिन पगडण्डी तो है।


ये तो और भी ज्यादा घना है।

यहाँ तो बिलकुल डरावना लग रहा है।

लेकिन खूबसूरती भी है।

उफ़, कितनी हरियाली है यहाँ।

और ये महाशय क्या कर रहे हैं ?

शायद रखवाली ?


यदि इस जगह का पूरा आनंद लेना चाहते हैं तो इंतज़ार करिए बस दो दिन
का । आखिर हमने पूरे ५० साल इंतज़ार किया है , इस जगह तक पहुँचने का।