धुंध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धुंध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 5 जनवरी 2012

दिल्ली में २०१२ की पांचवीं सुबह कुछ ऐसी थी --

इस बार नव वर्ष पर कोहरा काफी कम रहा ।
लेकिन आज सुबह जब उठे और बाहर झाँका तो यह नज़ारा नज़र आया ।


सुबह के आठ बजे तक भी सामने वाला ब्लॉक मुश्किल से दिखाई दे रहा था ।



बालकनी में झाँका तो यह कबूतर नज़र आया ।





दरवाज़ा खोल कर सामना हुआ ।




हमें फोटो लेते देख , यह भी पीछे देखने लगा ।




जहाँ नीचे सड़क बिल्कुल दिखाई नहीं दे रही थी ।

धुंध को घर से देखकर तो बड़ा मज़ा आता है । लेकिन ऐसे में यदि बाहर निकलना पड़े तो डर भी लगता है ।
लेकिन काम पर जाना ही होता है । इसलिए निकल पड़ते हैं राम का नाम लेकर ।

बुधवार, 20 जनवरी 2010

देखिये दिल्ली की धुंध और दिल्ली की सर्दी------.

आज सुबह जब हॉस्पिटल जाने के लिए तैयार हुआ और बाहर निकलकर बालकनी से देखा, तो देखकर दांग रह गया। साढ़े आठ बजे भी सामने वाला ब्लॉक नज़र नहीं आ रहा था।


कुछ देर इंतज़ार कर जब सड़क पर पहुंचे , तो ऐसा नज़ारा था।

रास्ते में आने वाले फ्लाई ओवर पर भी धुंध ही धुंध। दायीं ओर मेट्रो लाइन मुश्किल से ही नज़र आ रही थी।

हॉस्पिटल के सामने वाली सड़क भी कुछ ऐसी थी।

हॉस्पिटल तक पहुंचते पहुंचते थोड़ी राहत मिली धुंध से।

अक्सर इस तरह की धुंध दिल्ली में दिसंबर के आखरी सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह में ही देखने को मिलती है। लेकिन इस बार सर्दी पड़ी ही जनवरी में जाकर। चलिए कुछ दिन तो सर्दी और धुंध का भी आनंद लिया जाये। उसके बाद तो गर्मी आनी ही है, जिसके बारे में सोचकर ही पसीने छूटने लगते हैं।