शनिवार, 25 फ़रवरी 2012

जिंदगी एक सुहाना सफ़र --


सफ़र करना हमेशा अच्छा लगता है । लेकिन जब राहें इतनी सुन्दर हों तो मन बाग़ बाग़ हो जाता है । वास्तव में पृथ्वी पर खूबसूरती की कमी नहीं है ।


पहाड़ी सड़कें तो अपने देश में भी ऐसी ही सुन्दर होती हैं ।


ये पर्वत हैं या रेगिस्तान , पता ही नहीं चल रहा ।



जाने कौन से पेड़ हैं ये !



विदेशी वसंत !



बस एक ही शब्द -- वाह !



अति सुन्दर ।



ऐसी फोटो तो हमने भी खींचीं हैं ।


वैसे तो सभी तस्वीरें बहुत सुन्दर हैं । लेकिन आपको सबसे ज्यादा सुन्दर कौन सी लगी और क्यों , कृपया बताएं ।

नोट : सभी तस्वीरें इ मेल से प्राप्त ।

बुधवार, 1 फ़रवरी 2012

दिल्ली के दिल्ली हाट में शिशिर सरस मेला --

दिल्ली के दिल्ली हाट में हर साल लगता है --ग्रामीण उत्पादों की प्रदर्शनी और मेला । यहाँ देश के विभिन्न राज्यों के कास्तकार अपने आर्ट और क्राफ्ट की सेल लगाते हैं ।



प्रवेश द्वार --एंट्री टिकेट मात्र २० रूपये ।


दक्षिण भारतीय आर्ट ।


यह पेंटर वर्तमान हालातों का पूरा फायदा उठाते हुए अपनी कला का प्रदर्शन कर रहा था ।



भीड़ का एक मनोरम दृश्य ।



ओपन एयर थियेटर जहाँ शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं ।



मोडर्न आर्ट --एक नमूना ।



शो से पहले आराम फरमाती हुई कठपुतलियां ।



ये ग्रामोफोन बीते दिनों की याद दिलाते हुए ।



खाने के लिए सभी राज्यों की स्टाल लगी हैं जहाँ स्वादिष्ट खाना उचित दाम पर मिलता है ।

मेले में हैंडीक्राफ्ट्स का सामान सीधे कारीगरों से खरीदना का अच्छा अवसर मिलता है । आप चाहें तो खूब बारगैनिंग भी कर सकते हैं ।